भारत

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुदकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला

jantaserishta.com
28 March 2024 12:05 PM IST
प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुदकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
x
पहले से शादीशुदा है.
नोएडा: नोएडा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की और फिर खुदकुशी का प्रयास किया। फिलहाल, आरोपी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना नोएडा सेक्टर 63 थाना इलाके की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, निशा (22) बुधवार रात को छिजारसी में रहने वाले धनंजय के कमरे पर गई थी। दोनों एक दूसरे को जानते थे। पुलिस ने बताया कि लोगों ने उसे कई बार धनंजय के कमरे में आते-जाते हुए देखा था। धनंजय पहले से शादी शुदा है और उसकी पत्नी गांव बलिया में रहती है।
बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कमरे में एक युवती का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के अंदर युवती का शव पड़ा देखा। शुरूआती जांच में सामने आया कि युवती के गले पर निशान है। आरोपी ने ब्लेड से युवती के गले पर वार किया था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। उससे कुछ दूरी पर धनंजय गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा मिला।
जांच में सामने आया कि उसने हत्या करने के बाद खुशकुशी का प्रयास किया था। उसने ब्लेड से अपना गला काटने की कोशिश की थी। खून निकलने की वजह से वह जमीन पर बेहोशी की हालत में गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल धनंजय को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि दोनों काफी दिनों से एक दूसरे को जानते थे, दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। इस बात से धनंजय की पत्नी अनजान थी।
दोनों के बीच क्या विवाद हुआ, इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। युवती के परिजनों को जानकारी दी गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि निशा ने अपने घर में बताया कि वह अपनी दोस्त कशिश से मिलने जा रही है। ये बहाना बनाकर वो धनंजय के घर पहुंची। बताया गया कि निशा आरोपी को चाचा बोलती थी। पुलिस धनंजय के होश में आने का इंतजार कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story