नोएडा: गार्डन गैलेरिया मॉल में हत्या के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

नोएडा: यूपी (UP) के नोएडा सेक्टर 39 (Noida sector 39) स्थित एक मॉल में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपने साथियों के साथ मॉल में पार्टी करने आया था। गार्डन गैलेरिया मॉल (Garden Galleria Mall) में पार्टी के दौरान उनकी वहां के कर्मचारियों से मामूली बात पर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते पूरा मामला मारपीट में बदल गया। मामला सामने आ रहा है कि बार के बाउंसरों ने युवक को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। बाउंसर उसे तब तक मारते रहे, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। युवक की स्थिति खराब होती देख उसके साथी उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





