भारत
बुजुर्ग महिला से साइबर ठगी मामले में 3 गिरफ्तार, पुलिस बोली- ठगों ने खरीदे हथियार
jantaserishta.com
5 July 2025 11:15 AM IST

x
3.29 करोड़ रुपये की ठगी.
नोएडा: नोएडा की साइबर सेल एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई ठगी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 3.29 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इस गिरफ्तारी के बारे में एडीसीपी मनीष सिंह ने पूरी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें दो दिल्ली और एक नोएडा का रहने वाला है। ठगी के 17 लाख रुपये भी फ्रीज कराए हैं। 30 जून को पीड़ित बुजुर्ग महिला ने साइबर सेल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, ठगों ने फोन कॉल के जरिए महिला को डराया कि उनके बैंक खाते से जुआ और अवैध हथियारों की खरीदारी हुई है। डर और धमकी के दबाव में महिला ने ठगों के बताए खातों में 3.29 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।
एडीसीपी के मुताबिक, जांच में पता चला कि आरोपियों ने अपने और अन्य लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल ठगी के लिए किया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि इन खातों में 71 लाख और 93 लाख रुपये की राशि विभिन्न समय पर जमा की गई थी।
एडीसीपी मनीष सिंह ने बताया कि आरोपियों ने अपने बैंक खाते किराए पर देकर ठगी को अंजाम दिया। ये खाते अन्य अपराधियों को उपलब्ध कराए गए थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में 17 लाख रुपये फ्रीज किए हैं और बाकी राशि की बरामदगी के लिए जांच जारी है।
बता दें कि नोएडा में एक बुजुर्ग महिला से साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 3.29 करोड़ रुपये की ठगी की। ठगों ने फोन कॉल के जरिए दावा किया कि महिला के बैंक खाते से अवैध गतिविधियां हुई हैं, जिससे डरकर उन्होंने 3.29 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





