भारत
पुलिस ने 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया, लूट की 2 कारें बरामद
jantaserishta.com
16 Jun 2023 8:59 AM IST

x
ये लोग लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करते थे।
नोएडा: नोएडा पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट की दो कारें बरामद की गई हैं। इनकी पहचान विकास उर्फ काले, प्रीतम शर्मा और संदीप हुई है। पुलिस ने तीनों को सेक्टर 37 चौराहा से गिरफ्तार किया है। ये लोग लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करते थे। जिस समय इन तीनों को गिरफ्तार किया गया, ये लूट की कार से एक ओर वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि "हम तीनों के अलावा एक और साथी असरफ उर्फ गोलू ने 29 मई 2023 को रात में सेक्टर 37 चौराहा से कार लूटी थी। चोरी की गई कारों से ये लोग लिफ्ट देकर लूटपाट करते थे। अक्सर रात में चारों लोग कार में बैठकर निकलते थे। इसके बाद सेक्टर-37 व अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को बैठाते थे। चुकी पहले से ही कार में तीन दो लोग पीछे और एक आगे बैठा रहता था। इसलिए सिर्फ एक ही सवारी को ये कार में लिफ्ट देते थे। सुनसान इलाके में लूटपाट करके उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो जाते थे।"
लूट के लिए ये वैगनआर कार का इस्तेमाल करते थे। ये खराब हो जाने की वजह से 29 मई इन चारों ने स्विफ्ट कार लूटी थी। इस कार से ये अब लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इनका एक साथी अभी फरार है। जिसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





