भारत

'श्रेष्ठजन सदैव लोकहित में लगे रहते हैं', पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

jantaserishta.com
12 Nov 2026 8:38 AM IST
श्रेष्ठजन सदैव लोकहित में लगे रहते हैं, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्रेष्ठ व्यक्ति को लेकर संदेश देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है। प्रधानमंत्री की ओर से एक्स पोस्ट में संस्कृत श्लोक, "अपेक्षन्ते न च स्नेहं न पात्रं न दशान्तरम्। सदा लोकहिते युक्ता रत्नदीपा इवोत्तमाः।।" लिखा गया, जिसका हिंदी भावार्थ है कि श्रेष्ठजन सदैव लोकहित में लगे रहते हैं। वे अपने कार्यों के लिए न तो स्नेह की अपेक्षा रखते हैं, न पात्र की और न ही स्थिति की। वे स्वयं के प्रकाश से चमकने वाले दिव्य रत्नों के समान होते हैं।
पीएम मोदी की ओर से साझा किया गया यह संस्कृत श्लोक सुभाषितरत्नकोश और सुभाषितरत्नभाण्डागारम् जैसे प्राचीन संस्कृत सूक्ति-संग्रहों में संकलित है। इसे संस्कृत साहित्य की 'अन्योक्ति' या 'सज्जन-प्रशंसा' की परंपरा का एक उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है।
इस श्लोक के माध्यम से बताया गया है कि जिस प्रकार कोई दिव्य मणि या रत्नदीप जलने के लिए न तो तेल (स्नेह) की अपेक्षा रखता है, न किसी मिट्टी या धातु के दीये (पात्र) की और न ही उसे बाती बदलने (दशान्तरम्) की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार वह स्वतः ही निरंतर प्रकाश फैलाता रहता है।
श्लोक के माध्यम से कहा गया है कि ठीक उसी प्रकार, संसार के उत्तम (श्रेष्ठ) मनुष्य बिना किसी प्रेम या प्रतिफल (स्नेह) की चाह रखे, बिना किसी के साथ भेदभाव किए या उसकी योग्यता (पात्र) देखे, और बिना किसी अनुकूल परिस्थिति (दशान्तरम्) की प्रतीक्षा किए, सदैव निस्वार्थ भाव से संसार के कल्याण (लोकहित) में लगे रहते हैं।
इस श्लोक का मुख्य भाव यह है कि श्रेष्ठ और परोपकारी मनुष्य रत्नदीप के समान होते हैं, जो बिना किसी बाहरी अपेक्षा या भेदभाव के सदैव संसार के कल्याण में लगे रहते हैं। इसमें कवि ने श्लेष अलंकार (द्विअर्थी शब्दों) का सुंदर प्रयोग करते हुए सज्जनों की तुलना रत्नों के दीपक से की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story