भारत

नोबेल विजेता अमर्त्य सेन ने कही बड़ी बात

jantaserishta.com
1 July 2022 11:34 AM IST
नोबेल विजेता अमर्त्य सेन ने कही बड़ी बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कोलकाता: नोबेल विजेता अमर्त्य सेन ने भारत की मौजूदा हालात को लेकर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा, लोगों को एकता बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए. अमर्त्य सेन ने कहा, धार्मिक आधार पर बंटवारा नहीं किया जाना चाहिए.

अमर्त्य सेन ने कहा, ''मुझे लगता है कि अगर मुझसे कोई पूछेगा कि क्या मुझे किसी चीज से डर लगता है? मैं कहूंगा- हां.'' डरने की एक वजह है. देश के मौजूदा हालात डर की वजह बन गए हैं. नोबेल विजेता अमर्त्य सेन कोलकाता में अमर्त्य रिसर्च सेंटर के उद्घाटन पर पहुंचे थे.
इस मौके पर अमर्त्य सेन ने कहा, मैं चाहता हूं, देश एकजुट हो. मैं ऐतिहासिक रूप से उदार देश का बंटवारा नहीं चाहता. हमें एकजुट होकर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि भारत केवल हिंदुओं या मुसलमानों का नहीं हो सकता. हमें देश की परंपराओं के अनुरूप एकजुट रहने की जरूरत है.
उन्होंने कहा, भारत सिर्फ हिंदुओं का नहीं हो सकता. मुस्लिम भी अकेले भारत नहीं बना सकते. सभी को साथ आकर काम करना होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story