भारत
अपराधियों से सहानुभूति नहीं, लेकिन यूपी में अतीक का नहीं कानून का 'जनाजा' निकला: तेजस्वी यादव
jantaserishta.com
17 April 2023 2:17 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उत्तर प्रदेश में पुलिस अभिरक्षा में अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या मामले में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों से कोई सहानुभूति नहीं है, लेकिन यूपी में जो हुआ वह गलत हुआ। उन्होंने कहा, यूपी में अतीक जी का जनाजा नहीं कानून का जनाजा निकला है।
दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि निजी तौर पर अपराध और अपराधियों से उनकी कोई हमदर्दी नहीं है। अपराध और अपराधियों का खात्मा होना चाहिए। लेकिन, देश में कानून और संविधान है।
अपराधियों को सजा देने का अधिकार कोर्ट को है। उन्होंने कहा कि इस देश ने देखा है कि प्रधानमंत्री के हत्यारों का भी ट्रायल हुआ, सुनवाई हुई और फिर सजा सुनाई गई।
तेजस्वी यादव ने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में अगर हत्या होती है तो सवाल तो उठेंगे ही। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यूपी में पुलिस अभिरक्षा में सबसे ज्यादा हत्या हुई है।
तेजस्वी ने जोर देकर कहा कि यही घटना किसी दूसरे गैर भाजपा शासित राज्य में हुई होती तो वहां काफी हल्ला मच गया होता। तेजस्वी यादव ने कहा कि अपराधियों का खत्म होना चाहिए, लेकिन ऐसे नहीं होना चाहिए।
Tagsतेजस्वी यादवउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश न्यूज़उत्तर प्रदेश पुलिसअतीक अहमदTejashwi YadavUttar PradeshUttar Pradesh NewsUttar Pradesh PoliceAtiq Ahmed
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





