भारत
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल वाहनों का भुगतान नहीं करने का आरोप
jantaserishta.com
3 April 2024 10:14 AM IST

x
25 से ज्यादा वाहनों का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है।
बुलंदशहर: हाल ही में संपन्न कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मे शामिल वाहनों का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया गया है। दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने वाले बुलंदशहर की अनुपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोरा निवासी मोती, सतेंद्र, धर्मेंद्र, रामकिशन नें यात्रा में शामिल 25 से ज्यादा वाहनों का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। इन्होंने बताया कि यात्रा के जिम्मेदार लोगों से कई बार कहने के बावजूद अभी तक हमारा बकाया नहीं दिया गया।
उन्होंने बताया है की कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हमारे कंटेनर वाहनों को शामिल किया गया था, लेकिन इन वाहनों का लाखों रुपए बकाये का अभी तक भुगतान नही किया गया। इससे पहले पिछले वर्ष कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली गई यात्रा में शामिल वाहनों के भी बकाये का भुगतान अब तक नहीं करने की बात कही गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





