भारत

देश में कोई माई का लाल सीएए खत्म नहीं कर सकता: पीएम मोदी

jantaserishta.com
16 May 2024 12:26 PM IST
देश में कोई माई का लाल सीएए खत्म नहीं कर सकता: पीएम मोदी
x
आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में कोई माई का लाल सीएए नहीं खत्म कर सकता। देश का हर नागरिक जान गया है कि विपक्षी दलों ने हिंदू-मुसलमान कर अपना वोट बैंक तैयार किया है। मोदी ने इनका नकाब उतार दिया है।
पीएम मोदी गुरुवार को आजमगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जितनी ताकत है, लगा लो आप, सीएए नहीं मिटा पाओगे। विपक्षियों के नकाब को उतार दिया है। मजे की बात यह है कि गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां लोग चढ़ गए थे। इन लोगों ने महात्मा गांधी का भरोसा तोड़ा, मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है। कल ही सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है। ये वो लोग हैं, जो शरणार्थी बनकर लंबे अरसे से हमारे देश में रह रहे हैं, ये वो लोग हैं, जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत में शरण लिए लोगों की कभी सुध नहीं ली, क्योंकि ये लोग इनकी वोट बैंक नहीं थे। इनमें ज्यादातर ओबीसी और पिछड़े-दलित भाई बहन हैं। इन पर जुल्म होता रहा। कांग्रेस भी इसी काम में लगी रही। सपा-कांग्रेस, इंडी गठबंधन वालों ने इनके साथ कुछ बढ़िया काम नहीं किया। बल्कि इन लोगों ने ऐसा झूठ चलाया कि देश में दंगे हो गए। आज तक ये इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी का सीएए उन्हीं के साथ जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग पहले कश्मीर के मुद्दे को भुनाते थे। लेकिन अब ये वोट बैंक की राजनीति नहीं कर पाएंगे। मोदी ने 370 की दीवार गिराई। आतंकी पहले श्रीनगर में वोटरों को धमकी देते थे। पीएम ने कहा कि दुनिया ये जनसमर्थन देख रही है। जनता का आशीर्वाद और प्रेम दुनिया को अचरज कर रहा है। दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है।
उन्होंने कहा कि पहली बार देख रहा हूं कि दुनिया के अखबारों में पहले पेज पर भारत के लोकतंत्र के उत्सव की खबरें छाई हुई हैं। भारत की पहचान, भारत का महात्मय दुनिया के लिए भी कितना महत्व रखता है, इसका ये परिचय है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया देख रही है कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा-एनडीए पर है।आपके आशीर्वाद से दुनिया आश्चर्य में है। दुनिया देख रही है कि पीएम मोदी की गारंटी पर जनता को कितना भरोसा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story