भारत

एनडीए में चिराग को शामिल करने पर आपत्ति नहीं: पशुपति पारस

jantaserishta.com
15 Nov 2022 9:36 AM IST
एनडीए में चिराग को शामिल करने पर आपत्ति नहीं: पशुपति पारस
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार में मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने और एनडीए में शामिल होने की घोषणा के बाद उनके चाचा और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि शेर और भालू एक जंगल में रह सकते हैं। हालांकि पारस ने यह नहीं बताया कि कौन शेर है और कौन भालू। सोमवार को पटना में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए पारस ने कहा, "आने वाले दिन हमारे लिए अच्छे होंगे। अगर वह (चिराग पासवान) एनडीए में शामिल होते तो मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है।"
उपचुनावों के दौरान भाजपा के लिए प्रचार करते हुए चिराग पासवान ने खुद को भीड़ खींचने वाले नेता के रूप में स्थापित किया। मोकामा में उनके आठ घंटे के सफल रोड शो के बाद भाजपा ने उनके लिए एनडीए में दरवाजे खोल दिया है।
सूत्रों ने कहा है कि चिराग पासवान को केंद्र में मंत्री पद भी मिल सकता है।
चिराग पासवान ने 5 दिसंबर को होने वाले कुरहानी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story