भारत

कोई कानून देश के कानून के खिलाफ नहीं होना चाहिए: राज्यपाल

jantaserishta.com
16 Dec 2022 3:08 PM IST
कोई कानून देश के कानून के खिलाफ नहीं होना चाहिए: राज्यपाल
x

फाइल फोटो

तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली वामपंथी सरकार द्वारा राज्य के राज्यपाल को 14 विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के पद से हटाने वाले विधेयक को पारित करने के बाद आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि मैं महत्वपूर्ण नहीं हूं, कोई कानून देश के कानून के खिलाफ नहीं होना चाहिए। सीएम विजयन और राज्यपाल खान के बीच अगस्त से ही खींचतान चल रही है। क्योंकि खान ने सीएम के पूर्व निजी सचिव की पत्नी को कन्नूर विश्वविद्यालय के मलयालम विभाग में शिक्षक के रूप में नियुक्त करने के लिए मना कर दिया था। तब से दोनों के बीच द्वंद चला रहा है।
कुलाधिपति पद से राज्यपाल को हटाने वाला विधेयक मंगलवार को केरल विधानसभा में पारित हो गया था, लेकिन अब तक इसे राज्यपाल के कार्यालय में नहीं भेजा गया है।
खान ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि जब वह विधेयक देखेंगे तभी वह कोई टिप्पणी कर पाएंगे।
खान ने कहा, मैं महत्वपूर्ण नहीं हूं और जो महत्वपूर्ण है, वह देश के कानून के खिलाफ नहीं होना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story