भारत

घोड़ा ना गाड़ी, फूलों से सजी जेसीबी बनी पालकी, इस बारात को देख सभी हुए हैरान

jantaserishta.com
14 Jun 2023 2:58 PM IST
घोड़ा ना गाड़ी, फूलों से सजी जेसीबी बनी पालकी, इस बारात को देख सभी हुए हैरान
x
फोटो: सोशल मीडिया 
शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी जेसीबी पर ही हुई।
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में हुई एक अनोखी शादी चर्चा में है। यहां एक दूल्हा जेसीबी पर सवार होकर शादी करने पहुंचा। शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी जेसीबी पर ही हुई। इस खास नजारे को देखकर सभी हैरान रह गए। फूलों की सजावट का काम करने वाले दूल्हा कृष्णा महतो रांची के नामकुम प्रखंड अंतर्गत टाटीसिलवे में रहते हैं। उनकी शादी चतरा बस्ती निवासी बुधराम महतो की बेटी आरती से तय हुई थी। कृष्णा महतो की इच्छा थी कि बारात अनोखे अंदाज में निकले। इसके लिए कृष्णा महतो ने महंगी गाड़ियों की जगह जेसीबी को चुना। उन्होंने जेसीबी पर सवार होकर बारात के साथ जाने का फैसला लिया।
मंगलवार की रात कृष्णा महतो जेसीबी पर सवार हुए और 10 किमी का सफर तय करके बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। फूलों से सजी जेसीबी को देखकर हर कोई हैरान था। जेसीबी में खुदाई के लिए लगे बकेट में मोटे-मोटे गद्दे भी बिछाए गए थे। सभी जेसीबी वाली इस अनोखी बारात को देखते ही रह गए। विवाह के बाद उसी जेसीबी में कृष्णा अपनी दुल्हन आरती के साथ घर लौट गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story