भारत
पुलिस का खौफ नहीं, नाबालिगों के दो गुट भिड़े, एक की गई जान
jantaserishta.com
12 March 2025 8:45 AM IST

x
चाकूबाजी.
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में मंगलवार शाम दो गुटों के बीच हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना ने सनसनी फैला दी. इस झगड़े में 15 साल के एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को एक PCR कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि यहां एक बच्चे को चाकू लगा है और उसे अस्पताल ले जाया गया है. सूचना मिलते ही सागरपुर थाना प्रभारी (SHO) और पुलिस टीम कमल पार्क (सागरपुर) पहुंची. वहां पता चला कि झगड़े में घायल हुए दो किशोर (15 और 17 साल के) को भगत अस्पताल (जनकपुरी) ले जाया गया है.
इसी दौरान भगत चंद्र अस्पताल से भी पुलिस को एक और कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि अजय (पुत्र किशन लाल) निवासी इंद्रा पार्क (सागरपुर) की मौत हो चुकी है. वहीं, लकी (पुत्र बलराम) निवासी इंद्रा पार्क (सागरपुर) की हालत गंभीर है और उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घायलों का झगड़ा 2-3 अन्य लड़कों के साथ हुआ था, जो इस घटना में शामिल थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश जारी है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है. इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है और चाकूबाजी में शामिल अन्य लड़कों की तलाश जारी है. इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कह रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





