भारत
'No सिलेंडर, No खाना'...पत्नी के गुस्से के बाद पति ने गैस एजेंसी के बाहर काटी रात
jantaserishta.com
20 May 2026 5:57 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
गोरखपुर: गोरखपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गंगा गैस एजेंसी पर उपभोक्ता घरेलू एलपीजी सिलेंडर पाने के लिए भीषण गर्मी और उमस के बीच रात भर सड़कों पर कतारों में जागकर रातजगा कर रहे हैं. पर्याप्त सप्लाई न होने के कारण पैदा हुई इस किल्लत की वजह से लोग खुले आसमान के नीचे मच्छरदानी लगाकर और सिलेंडरों में ताला बंद कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. कई दिनों से कतार में लगने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. पत्नियों द्वारा बिना गैस सिलेंडर घर में न घुसने देने और बच्चों के स्कूल की दिक्कतों के कारण लोग इस परेशानी को झेलने पर मजबूर हैं.
हांसूपुर के रहने वाले पीड़ित उपभोक्ता राजाराम ने बताया कि हर महीने इसी तरह तीन-चार दिन लाइन लगाने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. वह रात 11 बजे से 200 सिलेंडरों की कतार में लगे हैं. राजाराम के मुताबिक, उनकी पत्नी ने उन्हें घर से भगा दिया है और साफ कह दिया है कि गैस लेकर आओगे तभी खाना मिलेगा. रात भर जागने और सिलेंडर चोरी होने से बचाने के लिए वे लोग हल्का खाना खाकर आ रहे हैं ताकि नींद न आए और बच्चों को सुबह स्कूल जाने में कोई दिक्कत न हो.
गैस की किल्लत का सामना कर रहे लोग अपने सिलेंडरों में ताला मारकर कतारों में लगे हैं. बेलीपार से आई बुजुर्ग महिला मनभावती देवी शाम 5 बजे से लाइन में खड़ी हैं. उन्होंने बताया कि वह पांच बार लाइन में लग चुकी हैं, लेकिन सिलेंडर नसीब नहीं हुआ. वह पहले अपने पति के साथ आती थीं, लेकिन भीषण गर्मी और उमस के कारण पति की तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते अब वह पूरी रात सड़क पर अकेले गुजारने को मजबूर हैं. उनका कहना है कि अमीर लोग यहां नहीं दिखते, सिर्फ गरीब ही परेशान हैं.
प्रशासनिक दावों के विपरीत जमीन पर हालात बेहद खराब हैं. जिला प्रशासन और गैस एजेंसी भले ही जिले में गैस की कोई कमी न होने की बात कह रहे हों, लेकिन महावीर छपरा से आईं बेलमती देवी ने बताया कि वे 6 दिन से लाइन में लग रही हैं. मजबूरी में लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है, जिससे आंखों में धुआं लगता है और दर्द होता है. वहीं राधिका ने बताया कि लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने में देरी होती है, जिससे बच्चों को सुबह जल्दी स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है.
Tagsगोरखपुरट्रांसपोर्ट नगरगैस एजेंसीघरेलू एलपीजी सिलेंडरसिलेंडरGorakhpurTransport NagarGas AgencyDomestic LPG CylinderCylinder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





