भारत

कोई भी भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए...CBI के 60 साल पूरे होने पर समारोह में पीएम मोदी का बड़ा बयान

jantaserishta.com
3 April 2023 1:45 PM IST
कोई भी भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए...CBI के 60 साल पूरे होने पर समारोह में पीएम मोदी का बड़ा बयान
x
देखें VIDEO.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के 60 साल पूरे होने पर डायमंड जुबली समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपको(CBI) कहीं पर भी रुकने की ज़रूरत नहीं है। मैं जानता हूं आप जिनके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं वे बेहद ताकतवर लोग हैं, बरसों तक वे सरकार और सिस्टम का हिस्सा रहे हैं। आज भी वे कई जगह किसी राज्य में सत्ता का हिस्सा हैं लेकिन आपको अपने काम पर फोकस रखना है कोई भी भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए

पीएम ने कहा 10 साल पहले ज्यादा से ज्यादा भ्रष्टाचार करने की होड़ लगी थी। उस दौरान बड़े-बड़े घोटाले हुए लेकिन आरोपी डरे नहीं क्योंकि सिस्टम उनके साथ खड़ा था... 2014 के बाद हमने भ्रष्टाचार, कालेधन के खिलाफ मिशन मोड में काम किया

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज नए कार्यालयों का शुभारंभ CBI को कार्य करने में और सहायता प्रदान करेगा। CBI की जांच की मांग के लिए तो आंदोलन तक किए जाते हैं, लोग कहते हैं कि मामले को CBI को दे दें। न्याय, इंसाफ के ब्रैंड के तौर CBI का नाम सबकी जुबान पर है। जिन्होंने भी CBI में योगदान दिया वे बधाई के पात्र हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के डायमंड जुबली समारोह का उद्घाटन किया और शिलांग, पुणे और नागपुर में CBI के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story