भारत

मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार में आपसी समन्वय नहीं: जीतू पटवारी

jantaserishta.com
3 Oct 2026 1:01 PM IST
मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन और सरकार में आपसी समन्वय नहीं: जीतू पटवारी
x
भोपाल: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि भाजपा के प्रदेश संगठन और सरकार के बीच समन्वय में नहीं है। देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह राजधानी भोपाल के प्रवास पर हैं और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की सरकार की स्थिति के साथ अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कई सवाल उठाए हैं।
जीतू पटवारी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के भाजपा संगठन और सरकार के बीच आपसी समन्वय नहीं है। हालात यहां तक हैं कि मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने मंत्रियों के 15 दिन तक फोन ही नहीं उठाते हैं, वही मंत्री के विभाग के कारण बच्चों की मौत हो रही है। छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से 26 बच्चों की मौत हुई तो उसका राजनीतिक जिम्मेदार कौन है? 100 से ज्यादा मौतें जहरीली शराब पीने से हुई हैं। यह जिम्मेदारी किसकी है? आबकारी मंत्री ने क्या किया? राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि आदिवासियों की लाभार्थी योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। बीते 25 साल से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद सबसे ज्यादा बच्चे कुपोषण से मार रहे हैं। इसके लिए कौन सा मंत्री राजनीतिक रूप से जिम्मेदार है? देश के गृह मंत्री से प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है।
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौत की चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर में दूषित पानी पीने से 36 लोगों की मौत हुई तो इस पर राजनीतिक जिम्मेदारी आखिर किसकी है। केंद्रीय गृह मंत्री को मुख्यमंत्री, मंत्री और संगठन से यह सवाल करना चाहिए और उत्तर देकर जाएं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का कैंसर राज्य के हर घर को प्रभावित कर रहा है; यह लूट का पैसा आखिर कहां जा रहा है। इसका उत्तर भी जनता चाहती है। दरअसल, पिछले दिनों लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बालाघाट का दौरा हुआ था और वह कुपोषण सहित अन्य बीमारी से हुई बच्चों की मौत के परिजनों से मिले थे। साथ ही उन्होंने सरकार पर आदिवासियों को योजनाओं का लाभ न मिलने का आरोप लगाया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story