भारत

अविश्वास प्रस्ताव पर तय समय सीमा के भीतर होगी चर्चा: प्रल्हाद जोशी

jantaserishta.com
28 July 2023 3:33 PM IST
अविश्वास प्रस्ताव पर तय समय सीमा के भीतर होगी चर्चा: प्रल्हाद जोशी
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा तय समय सीमा के भीतर होगी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बहुमत है इसलिए उसे कोई समस्या नहीं होगी। सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर तत्‍काल चर्चा की विपक्ष की मांग के बारे में जोशी ने यहां संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, "अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए एक समय अवधि होती है। उस समय अवधि के भीतर चर्चा होगी।"
उन्होंने कहा, "हम जवाब देंगे। हमें उम्मीद है कि कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि हमारे पास संख्या बल है।" लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सदन को बताया था कि उन्होंने नियम 193 के तहत कांग्रेस के गौरव गोगोई से अविश्वास प्रस्ताव मिला है। जोशी ने विपक्षी सांसदों के हिंसा प्रभावित मणिपुर के दौरे पर एक सवाल के जवाब में कहा, "उन्हें जाने दीजिए। अगर वे चर्चा करना चाहते हैं, अगर वे चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए तो इससे बेहतर कोई मंच नहीं है। हम चर्चा के लिए तैयार हैं। सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।"
गौरतलब है कि 3 मई को पूर्वोत्तर राज्य में जातीय झड़पें भड़क उठी थीं और तब से अब तक डेढ़ सौ से ज्‍यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर हुए हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को राज्य में मौजूदा संकट के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story