भारत

शादी के डेढ़ साल बाद भी नहीं हुई कोई संतान, पति ने पत्नी को किया तांत्रिक के हवाले, फिर...

jantaserishta.com
18 Jun 2021 9:01 AM IST
शादी के डेढ़ साल बाद भी नहीं हुई कोई संतान, पति ने पत्नी को किया तांत्रिक के हवाले, फिर...
x
पुलिस ने आरोपी तांत्रिक और महिला के पति को अरेस्ट कर लिया है.

मेरठ में एक पति द्वारा संतान की चाह में अपनी पत्नी को एक तांत्रिक को सौंप देने का मामला सामने आया है. तांत्रिक पर आरोप है कि उसने महिला से कई बार दुष्कर्म किया. इस मामले में मेरठ के देहली गेट थाना पुलिस ने आरोपी तांत्रिक और महिला के पति को अरेस्ट कर लिया है.

थाना देहली गेट में आने वाले पूर्वा फैयाज अली क्षेत्र के रहने वाले ताहिर की शादी लगभग डेढ़ साल पहले एक 30 साल की महिला से हुई थी, ताहिर की एक तांत्रिक इस्माइल उर्फ भूरा से दोस्ती थी. तांत्रिक का ताहिर के घर आना-जाना लगा रहता था, शादी के डेेेढ़ साल बीत जाने के बाद भी ताहिर की पत्नी को बच्चा नहीं हुआ. लेकिन ताहिर की इच्छा थी की उसे कोई संतान हो, इस इच्छा के चक्कर में उसने एक घिनौनी हरकत कर दी, पति ताहिर ने तांत्रिक इस्माइल उर्फ भूरा से बात कर अपनी पत्नी को उसे सौंप दिया.
इसके बाद तांत्रिक ने ताहिर की पत्नी के साथ कई बार दुष्कर्म किया. इसकी सूचना जब महिला के घर वालों को लगी तो वे आग बबूला हो गए और महिला के पति ताहिर और तांत्रिक इस्माइल उर्फ भूरा के खिलाफ उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की.
इस मामले पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने आजतक को बताया कि आरोपी तांत्रिक और महिला के पति के खिलाफ मुकदमा लिख कर गिरफ्तार कर लिया गया है और उन को जेल भेज दिया गया है, प्रथम दृष्टया तांत्रिक पर आरोप सही पाए गए हैं और महिला के पति ताहिर को भी धारा 120b का मुजरिम बनाया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story