
ANI
नई दिल्ली. आरबीआई एमपीसी की तीन दिन से जारी बैठक के बाद आज आरबीआई (Reserve Bank of India) के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे है. उन्होंने बताया कि बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया है. इस वक्त रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी है. कैश रिजर्व रेशियो 3% और बैंक रेट 4.25% है. आपको बता दें कि MPC की अक्टूबर में हुई पिछली बैठक में बढ़ी हुई खुदरा महंगाई की वजह से नीतिगत दरों में बदलाव नहीं किया गया था. अगस्त की बैठक में भी ब्याज दरें नहीं बदली थीं. आखिरी बार मई में ब्याज दरों में 0.40 फीसदी और मार्च में 0.75 फईसदी की कटौती की गई थी. इस साल फरवरी से केंद्रीय बैंक रेपो दर में 1.15 फीसदी की कटौती कर चुका है.
MPC decided to continue with accommodative stands of monetary policy as long as necessary, at least till current financial year & into next year to revive growth on a durable basis & mitigate the impact of COVID-19 while ensuring that inflation remains within target: RBI Governor https://t.co/XjbTZ58gx5
— ANI (@ANI) December 4, 2020
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





