
x
कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा
Madhya Pradesh. मध्य प्रदेश।मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर टॉयलेट की सफाई करते हुए वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सांसद अपने हाथों से टॉयलेट सीट साफ करते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया रील बनाने के लिए रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
यह पहली बार नहीं है जब सांसद जनार्दन मिश्रा टॉयलेट की सफाई को लेकर सुर्खियों में आए हों। इससे पहले वर्ष 2024 में भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे मऊगंज जिले के डूंडा गांव में गंदे शौचालय की सफाई करते दिखाई दिए थे। उस समय उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया था। नए वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर सांसद की इस गतिविधि को लेकर चर्चा हो रही है। फिलहाल वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
इस खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि जनता से रिश्ता की टीम द्वारा नहीं की गई है। यह खबर सोशल मीडिया एवं जनसरोकार के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित की गई है। जनता से रिश्ता इस खबर में किए गए दावों की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Next Story





