हुनर का जवाब नहीं: दुनियाभर के 1500 छात्रों को दी कैलीग्राफी की ट्रेनिंग, 13 वर्ष की गौरी को PM मोदी ने दिया राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

अजमेर: राजस्थान के अजमेर में रहने वाली 13 साल की गौरी अपनी अनोखी आर्ट कैलीग्राफी के जरिए दुनियाभर में नाम कमा रही हैं. गौरी अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक 1500 बच्चों को कैलीग्राफी की ट्रैनिंग दे चुकी है. गौरी के स्टूडेंट्स की सूची में कई बुजुर्ग भी शामिल हैं. इस कला के चलते गौरी को साल 2022 का प्रधानमंत्री से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला है. साथ ही गौरी का नाम दुनिया की कई रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज है. बता दें, कैलीग्राफी को दुनिया में एक कला के रूप में अपनाया जा रहा है. गौरी का मक्सद दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कैलीग्राफर बनना है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





