भारत

एनएमआरसी ने तोड़ा रिकार्ड, एक दिन में 56 हजार मुसाफिरों ने किया सफर

jantaserishta.com
18 Jan 2023 11:22 AM IST
एनएमआरसी ने तोड़ा रिकार्ड, एक दिन में 56 हजार मुसाफिरों ने किया सफर
x

DEMO PIC 

नोएडा (आईएएनएस)| एनएमआरसी की मेट्रो स्टेशन नोएडा मेट्रो लोगों की लाइफ लाइन बनती जा रही है। सोमवार को एक्वा लाइन से अब तक के सर्वाधिक 56 हजार 168 मुसाफिरों ने सफर किया। इससे पहले जनवरी में औसतन 41 हजार 757 मुसाफिर ने सफर किया था। इस क्रम में दिसंबर 2022 में 41 हजार 496, नवंबर 2022 में 43 हजार 430 और अक्टूबर में 35 हजार 300 मुसाफिर ने सफर किया। एनएमआरसी की प्रवक्ता ने बताया कि इसको देखते हुए सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर एक अतिरिक्त ऐक्सरे जांच मशीन लगाई गई है। सेक्टर-51 पर दो टिकट वेडिंग मशीन और नॉलेज पार्क-2 में एक टिकट वेडिंग मशीन लगाई गई है। वहीं इसी स्टेशन पर एक एएफसी यानी ऑटो मैटिक फेयर कलेक्शन मशीन भी लगाई गई है।
इसके साथ ही एनएमआरसी 26 जनवरी को आजादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रहा है। इसके तहत 26 जनवरी से 4 फरवरी यानी 10 दिन तक स्टेशन पर स्पेशल कैंप लगाकर मेट्रो सिटी कार्ड बांटेगा। इसके लिए मुसाफिरों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। ताकि मुसाफिर ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट करे। आम दिनों में स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए 100 रूपए का शुल्क लगता है इसके बाद इसका रिचार्ज अलग से कराना होता है, कार से सफर करने वालों को डिस्काउंट भी मिलता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story