भारत

मुख्तार अंसारी की मौत पर सवाल उठाने वालों को केंद्रीय मंत्री ने सुनाई खरी-खरी

jantaserishta.com
29 March 2024 3:32 PM IST
मुख्तार अंसारी की मौत पर सवाल उठाने वालों को केंद्रीय मंत्री ने सुनाई खरी-खरी
x

फाइल फोटो

समस्तीपुर: मोदी संग बिहार वीडियो सांग के लांचिंग के मौके पर समस्तीपुर में अपने आवास पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर से सांसद नित्यानन्द राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकास की बदौलत इस बार हम लोग बिहार की सभी 40 सीट हासिल करने जा रहे हैं।
वहीं, महागठबंधन का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। मुख्तार अंसारी की जेल में मौत पर सवाल उठाने वाले तेजस्वी यादव के ट्वीट पर नित्यानंद राय ने कहा कि तुष्टिकरण के लिए ही इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कौन नहीं जानता है कि महागठबंधन खासकर आरजेडी अपराधियों की पार्टी है। लालू जी और तेजस्वी यादव की पहचान परिवारवाद, भ्रष्टाचार और घोटालेबाजों के रूप में की जाती है।
पप्पू यादव को महागठबंधन में पूर्णिया की सीट नही मिलने पर नित्यानन्द राय ने कहा कि पप्पू यादव तो खुद बिना पेंदी के लोटा हैं। तेजस्वी यादव और पप्पू यादव दोनो एक ही तरह के हैं, इसलिए उनका किसी से कोई लेना-देना नही है। पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिलने से एनडीए छोड़ने की बात पर नित्यानन्द राय ने कहा कि पारस जी तो हमारे साथ ही है, वे एनडीए से अलग हुए कहां हैं।
गौरतलब है कि नित्यानंद राय चुनाव की घोषणा के बाद से लगातार अपने उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के हलइ स्थित आवास पर कैंप लगाए बैठे हैं और क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओ की बैठक कर फीडबैक ले रहे हैं। साथ ही इलाके के नाराज वोटरों को मनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story