भारत
नित्यानंद राय ने की चिराग पासवान से मुलाकात, एनडीए में फिर से जाने की चर्चा
jantaserishta.com
14 April 2023 1:36 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान से मुलाकात की। दोनो नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई है। इन दिनों नेताओं के मिलने के बाद चिराग के फिर से एनडीए में जाने को लेकर बिहार की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इस संबंध में शुक्रवार को जब चिराग पासवान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनसे मेरा व्यक्तिगत और पुराना संबंध है। उन्होंने हालांकि यह स्वीकार किया कि कई मुद्दों पर बातचीत हुई।
उन्होंने एनडीए में फिर से जाने के संबंध में जाने की चर्चा के विषय में पूछे जाने पर कहा कि समय आने पर बता दिया जाएगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी दलों को एकजुट करने के अभियान के संबंध पर उन्होंने कहा कि अब यही उनका काम बचा है। बिहार से उन्हें कोई मतलब नहीं।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और चिराग पासवान के मुलाकात की जानकारी लोजपा (रामविलास) पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से भी शेयर की है।
केंद्रीय मंत्री राय गुरुवार की रात चिराग के पटना स्थित आवास पहुंचे थे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में भी चिराग शामिल हुए थे। हालांकि मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित दावत ए इफ्तार में उन्होंने शिरकत नहीं की थी।
Tagsकेंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद रायनित्यानंद रायचिराग पासवानएनडीएUnion Minister of State for Home Nityanand RaiNityanand RaiChirag PaswanNDA
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





