भारत

नीतीश के अहंकार में जहरीली शराब से मरने का थम नहीं रहा सिलसिला: विजय सिन्हा

jantaserishta.com
25 Jan 2023 9:49 AM IST
नीतीश के अहंकार में जहरीली शराब से मरने का थम नहीं रहा सिलसिला: विजय सिन्हा
x
सीवान (आईएएनएस)| बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को सीवान के जहरीली शराब से प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि बिहार में जहरीली शराब के कहर का अंतहीन सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है और मुख्यमंत्री अपने दल और महागठबंधन की धींगा-मुश्ती में उलझे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की भ्रष्ट अफसरशाही कथित समाधान यात्रा के दौरान जिलों में तमाशा आयोजित कर मुख्यमंत्री का मनबहलाव करने में व्यस्त है।
सिन्हा ने कहा कि सारण के बाद सीवान में एक बार फिर जहरीली शराब से मरने वालों की गिनती शुरू हुई है। सरकार के मुख्यसचिव आमिर सुबहानी सीवान के ही बड़हरिया के मूल निवासी है, मगर उनके कानों ओ जू नहीं रेंग रही है। पदभार संभालने के दौरान लंबे-चौड़े दावे करने वाले नए डीजीपी आर एस भट्टी भी अब तक फुस्स ही साबित हुए है। शराब माफिया पुलिस तंत्र पर हावी है।
उन्होंने कहा कि दरअसल चाचा-भतीजे की सरकार में प्रशासन अराजक व सत्ता के संरक्षण में दारू माफिया बेलगाम, निर्भय हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अहंकार और जिद में लागू हुई शराबबंदी की नीति की विफलता, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और पुलिस तंत्र की शराब मफियाओं से मिलीभगत व अवैध, अकूत वसूली का ही नतीजा है कि न तो जहरीली शराब के निर्माण व आवक पर रोक लग पा रही है, न शराब पी कर मरने का सिलसिला थम रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता व तानाशाही का ही नतीजा है कि उन्हें शराबबंदी नीति की समीक्षा की मांग से भी उन्हे खराब लग जाता है।
बिहार के 600 से भी ज्यादा दबे, कुचले, दलित, गरीब तबके के लोगों को जहरीली शराब ने लील लिया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, आपकी आंखें मूंद लेने से न तो बिहार की यह भयावह तस्वीर बदल जाएगी, न ही मरने वाले अभागे की तकदीर बदलेगा।
उल्लेखनीय है कि सीवान में जहरीली शराब से अबतक पांच लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अपुष्ट खबरों के मुताबिक मरने वालों की संख्या अधिक बताई जाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story