भारत

सीएम नीतीश ने लालू यादव के परिवारवाद को लेकर कसा तंज, कहा- कोई इतना बच्चा पैदा करता है

jantaserishta.com
20 April 2024 4:50 PM IST
सीएम नीतीश ने लालू यादव के परिवारवाद को लेकर कसा तंज, कहा- कोई इतना बच्चा पैदा करता है
x

फाइल फोटो

कटिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कटिहार में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लालू यादव के परिवारवाद पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि खुद हटे तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। फिर दोनों बेटा और दोनों बेटी को राजनीति में लेकर आए। पैदा तो बहुत कर दिए थे। इतना ज्यादा पैदा करना चाहिए किसी को बाल-बच्चा। लेकिन उतना किया। उसी में से दो बेटा और दो बेटी को लगा दिया। पति-पत्नी की सरकार ने 15 साल में बिहार को गर्त में धकेल दिया। उन्होंने मुसलमानों को भी कुछ नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि 2005 के पहले बिहार में क्या था। उसके बाद बिहार में काफी काम हुए। 2020 में 10 लाख नौकरी देने का काम शुरू किया गया और अब तेजस्वी यादव हमारे ही काम का क्रेडिट ले रहे। हर जगह झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।
बता दें कि कटिहार में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होने वाला है। इस क्षेत्र से महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के तारिक अनवर चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं। जबकि, उनके मुकाबले एनडीए की ओर से दुलाल चंद्र गोस्वामी मैदान में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story