भारत

पगड़ी पहनने पर सीएम नीतीश का सवाल, सम्राट चौधरी बोले- आपको सीएम पद से हटाकर खोलूंगा

jantaserishta.com
12 July 2023 5:53 PM IST
पगड़ी पहनने पर सीएम नीतीश का सवाल, सम्राट चौधरी बोले- आपको सीएम पद से हटाकर खोलूंगा
x
पटना: बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में मानसून सत्र के तीन दिनों की कार्यवाही उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है। इस बीच, बुधवार को विधानमंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से उनकी पगड़ी के संबंध में पूछते हुए कहा कि इसे क्यों पहनते हैं? इस प्रश्न के जवाब में सम्राट चौधरी ने तपाक से कहा कि आपको मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए। उन्होंने कहा कि आपको मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद उतार दूंगा। यह संकल्प है।
सम्राट चौधरी ने सदन से बाहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज नीतीश कुमार ने पूछा कि ये मुरैठा (पगड़ी) क्यों बांधते हैं। तो, मैंने कहा कि आपको सीएम पद से हटाना है, उसका ये संकल्प है। जिस दिन आपको सीएम पद से हटाऊंगा, उसी दिन ये पगड़ी खुलेगी। उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए मैंने सीएम से आशीर्वाद भी मांगा है।
उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार विपक्ष को डराने और धमकाने का काम कर रही है। भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। भाजपा सदन के अंदर जनता के मुद्दे पर लड़ रही है। बिहार में शिक्षकों पर लाठियां बरसाई गईं, इसी मुद्दे को जब उठाया तो सरकार जवाब देने से भाग रही है। जब हिटलरशाही नहीं चली तो नीतीशशाही भी नहीं चलेगी। नीतीश कुमार जैसे तानाशाह से बिहार को मुक्ति दिलाना ही भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story