
x
पहली कैबिनेट बैठक आज
बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट की पहली बैठक 25 नवंबर को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी. इस अहम बैठक में नई विधानसभा का पहला सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है.
इससे पहले शनिवार को कई मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभाल लिया. अशोक चौधरी ने मंत्री पद का चार्ज लिया, वहीं बीजेपी कोटे से बनी मंत्री श्रेयसी सिंह सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग पहुंचीं और पदभार ग्रहण किया. श्रेयसी मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद खेल विभाग का कार्यभार भी संभालेंगी.
Next Story





