भारत

नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे आरसीपी सिंह

jantaserishta.com
27 Dec 2020 3:32 PM IST
नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे आरसीपी सिंह
x

फाइल फोटो 

आरसीपी सिंह को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि एक साथ दो पद संभालना आसान नहीं हो रहा है. बिहार का मुख्यमंत्री और जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष, दोनों भूमिका एक साथ निभाना आसान नहीं था. नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा और फिर बाकी सदस्यों ने इसका समर्थन किया.

आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता रहा है. बिहार चुनाव के दौरान भी कई विषयों को लेकर नीतीश कुमार इनसे सलाह मशवरा करते थे. नीतीश कुमार पहले भी कई बार आरसीपी सिंह को पार्टी नेतृत्व देने की बात कह चुके थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story