
x
पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में 20 नवंबर को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ नीतीश कुमार लेंगे। इस बात का जानकारी जदयू सांसद संजय झा ने दी। जदयू सांसद संजय झा ने कहा कि यह पार्टी के लिए गौरव की बात है कि उनके नेता की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है। बिहार की जनता ने उन्हें फिर से पांच साल सेवा करने के लिए मौका दिया है।
आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारी पूरी पार्टी के लिए यह बहुत बड़ा दिन है। नीतीश कुमार का दसवीं बार शपथ लेंगे और लोगों का हमारे नेता पर इतना अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि आज सुबह 11 बजे जदयू विधायक दल की बैठक होगी और उस बैठक में नीतीश कुमार को एक बार फिर नेता चुना जाएगा। दोपहर 3 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जहां उन्हें फिर से नेता चुना जाएगा। उसके बाद राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद ने कहा कि आज बैठक में तय होगा कि भाजपा से हमारा नेता कौन होगा और 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह नहीं समझ रही है कि जब तक वह बांग्लादेशी घुसपैठियों पर राजनीति करती रहेगी, उसे ऐसे ही परिणाम भुगतने पड़ते रहेंगे और देश की जनता उसे नकारती रहेगी।
भाजपा नेता संजय सरावगी ने कहा कि जनता ने प्रचंड बहुमत दिया है। किसी भी चुनाव के बाद एक पार्टी अपना नेता चुनती है और उसी तरह भाजपा भी अपना नेता चुनेगी। दोपहर 3:30 बजे एनडीए का नेता भी चुन लिया जाएगा।
बताते चले कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री के लिए जहां जदयू में विधायक दल की बैठक होगी तो वहीं, भाजपा में भी बैठक होगी। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भाजपा कार्यालय पहुंचे। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो भी होगा बेहतर होगा; बिहार प्रगति करेगा और देश आगे बढ़ेगा। भाजपा मजबूत और प्रतिबद्ध है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





