
पटनाः बिहार की राजनीति में 14 अप्रैल का दिन काफी महत्वपूर्ण है। एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। दोपहर में भाजपा और जदयू विधायकों की अलग-अलग बैठकें होगी। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोक भवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। सीएम नीतीश कुमार के त्यागपत्र देने के साथ ही नई सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।
शाम में एनडीए विधायकों की बैठकें होगी। इस बैठक में नए नेता के चुनाव के साथ ही सीएम फेस के अटकलों पर विराम लग जाएगा। 15 अप्रैल को पटना स्थित लोक भवन में नए मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जाएगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसला लिए जाने की संभावना है। इस बैठक में नीतीश कुमार के सीएम पद ते त्यागपत्र दिए जाने की संभावना है।
सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के पहले अम्बेडकर जंयती में भी शामिल होंगे। वो पटना हाईकोर्ट के सामने स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मुख्य सचिवालय पहुंचेंगे। कैबिनेट की बैठक के बाद को सामूहिक फोटोग्राफी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार दोपहर 2 बजे से जदयू के विधायक दल की बैठक सीएम आवास में बुलाई गई है। इस बैठक में नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा दिए जाने के फैसले लेकर औपचारिक जानकारी दी जाएगी। बैठक में निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बारे में भी अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।





