Top News

नीतीश कुमार नहीं होंगे कल होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल

Nil dhankar
5 Dec 2023 10:52 AM IST
नीतीश कुमार नहीं होंगे कल होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल
x

दिल्ली। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 दिसंबर को दिल्ली में ‘INDIA’ गठबंधन की बैठक बुलाई है. इस बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे. इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल होने से इनकार कर चुके हैं. हालांकि, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज दिल्ली पहुंच गई हैं. वे INDIA गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेंगे.

कांग्रेस को राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा है. चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 दिसंबर को विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाई है. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल नहीं होंगे. हालांकि, उनकी जगह जदयू की ओर से लल्लन सिंह और संजय झा बैठक में शामिल होंगे. इससे पहले ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल होने से पहले ही इनकार कर चुकी हैं. वहीं अखिलेश के भी इस बैठक में शामिल होने पर संशय बरकरार है.

Next Story