भारत

राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार

jantaserishta.com
9 Aug 2022 3:46 PM IST
राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: नीतीश कुमार कुछ ही देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने वाले हैं. वे राजभवन पहुंच चुके हैं और बस राज्यपाल से मुलाकात करने वाले हैं. उस मुलाकात में वे सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे.

बिहार में जदयू का सीएम होगा. वहीं, राजद का डिप्टी सीएम होगा, जिसके पास गृह मंत्रालय होगा. स्पीकर कांग्रेस का होगा. इसके साथ ही कांग्रेस का भी एक डिप्टी सीएम बनाने के फॉर्मूले पर चर्चा चल रही है.
जदयू की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी ने हमें कमजोर करने की कोशिश की. हमेशा हमें अपमानित किया.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने बिहार में चल रहे सियासी उठापटक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं आने वाले समय में महाराष्ट्र और कर्नाटक में बदलाव देखने को मिलेगा. लोकतंत्र पर विश्वास रखने वाली राजनीतिक दल एकजुट हुए हैं और जो देश में आपातकालीन स्थिति बनी हुई है उसका जवाब देंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story