भारत

मुंगेर पहुंचे नीतीश कुमार ने की बाहुबली नेता अनंत सिंह की तारीफ

jantaserishta.com
6 May 2024 4:59 PM IST
मुंगेर पहुंचे नीतीश कुमार ने की बाहुबली नेता अनंत सिंह की तारीफ
x
फाइल फोटो
मुंगेर: मुंगेर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पैरोल पर बाहर आए अनंत सिंह की खूब तारीफ की। उन्होंने जनसभा को संबोधित करने के दौरान अनंत सिंह की पत्नी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनको पता है कि इनके पति से मेरे पुराने संबंध रहे हैं। अनंत सिंह की पत्नी हाल ही में राजद छोड़ जदयू में शामिल हुईं हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि बीच में थोड़ा बहुत इधर-उधर हो गए थे। अब इधर आ गए हैं। इनको मालूम है, उनके पति से हमारा संबंध पुराना है। इनके पिताजी से हमारे पिताजी का पुराना रिश्ता था। दो बार बीच में इधर-उधर हो गए। मोकामा से चार बार विधायक रहे अनंत सिंह हाल ही में 14 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं। अनंत सिंह राजद और जदयू दोनों ही दलों से विधायक रह चुके हैं। 2005 में पहली बार वो जदयू की टिकट पर विधायक बने थे। लेकिन, 2015 में किसी बात पर असहमति होने की वजह से उनका जदयू से मोहभंग हो गया था। इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में वो राजद की टिकट पर चुनाव लड़े थे।
बता दें कि उनकी पत्नी नीलम देवी भी यहां से उपचुनाव में जीत का पताका फहरा चुकी हैं। हाल ही में उनकी पत्नी राजद छोड़कर जदयू में शामिल हुई हैं, जिसका खुद सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में जिक्र किया है।
वहीं अनंत सिंह को मिले पैरोल को लेकर भी बिहार में राजनीति तेज हो गई है। अनंत सिंह की पैरोल पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी सरकार है, जो कि खुद पैरोल पर है। अब एक व्यक्ति की रिहाई के बारे में क्या कहा जाए, सभी जानते हैं कि यह सरकार कितने एहसानों के बाद बनी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story