भारत
Nitish Kumar: नीतीश कुमार पहुंचे बख्तियारपुर, किया मतदान
jantaserishta.com
1 Jun 2024 1:03 PM IST

x
BIHAR NEWS पटना: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम और सातवें चरण में शनिवार को बिहार की आठ सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से बख्तियारपुर पहुंचकर अपना मत डाला।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर पहुंचे और मतदान केंद्र संख्या 236 पर वोट डाला। इस दौरान हालांकि उन्होंने पत्रकारों से कोई बात नहीं की। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री सीधे अपने पैतृक आवास पहुंचे और वहां लोगों से मुलाकात की। बिहार में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आठ संसदीय क्षेत्रों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को मतदान चल रहा है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
इस चरण में राज्य के 1.62 करोड़ से अधिक मतदाता 134 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे। मतदाताओं के मताधिकार का प्रयोग करने के लिये 16,634 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 3,885 केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में और 12,749 केंद्र शहरी क्षेत्र में हैं। मतगणना देश की सभी लोकसभा सीटों के लिए एक साथ चार जून को होनी है।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक अपराह्न 11 बजे तक 24 प्रतिशत से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी मीसा भारती, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, रविशंकर प्रसाद, भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह सहित 134 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है।
बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए इस बार सात चरणों में मतदान कराये गये हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और राजद के नेतृत्व वाले 'इंडिया' ब्लॉक के बीच है। सातवें चरण के साथ ही मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राजनीतिक दलों और आम लोगों की निगाहें भी 4 जून को होने वाली मतगणना पर होगी।
Tagsलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024मुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारLok Sabha ElectionsLok Sabha Elections 2024Chief Minister Nitish KumarNitish Kumar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





