भारत

नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ

jantaserishta.com
30 May 2025 4:00 PM IST
नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ
x
बिक्रमगंज: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यहां कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। इन सबकी कुल लागत 48,500 करोड़ से अधिक है। उन्होंने कहा कि बिहार लगातार विकास कर रहा है। उन्होंने इस क्रम में विपक्ष पर निशाना साधा।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी के यहां पहुंचने पर प्रसन्नता जताई और कहा कि यह बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से बिहार की जनता को काफी फायदा होगा। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "एक बार याद दिलाना चाहता हूं कि जब हम लोगों की सरकार नवंबर 2005 में बनी, उसके बाद कितना काम हुआ। इससे पहले कोई काम हुआ था? हम लोगों ने महिलाओं के लिए कितना काम किया है। महिलाओं के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू करवाई गई। अब वे पढ़ रही हैं, नौकरी ले रही हैं। हम लोग बिहार के विकास के काम कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया है। सड़कों और पुलों का निर्माण करवाया गया। सभी घरों तक नल का जल, बिजली पहुंचाई गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के जातीय जनगणना कराने के फैसले पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि मैं इसके लिए पीएम मोदी को नमन करता हूं। वहीं विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दूसरी पार्टी के लोग क्रेडिट लेने में लगे हुए हैं। हमने पहले ही जातीय गणना कराने का निर्णय लिया था, बिहार में इसे प्रमुखता से करवाया गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपस्थित लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आने के लिए भी सचेत किया। उन्होंने लोगों से खड़े होकर पीएम मोदी का अभिवादन करने की गुजारिश की। सभी लोगों ने खड़े होकर पीएम मोदी का अभिवादन किया। मंच पर उपस्थित पीएम मोदी ने भी खड़े होकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 48,520 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story