नीतीश कुमार जी कुछ तो हिम्मत दिखाइए: रविशंकर प्रसाद का बयान

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पटना: बिहार में चल रहा कानून मंत्री विवाद अब तूल पकड़ रहा है। मंगलवार को नीतीश कैबिनेट में बिहार के कानून मंत्री बने कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद से नीतीश की सरकार पर विपक्ष लगातार हमला बोल रहा है। पहले सुशील मोदी फिर अब भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरे और बिहार के पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंत्री विवाद मुद्दे पर कहा है कि नीतीश कुमार हिम्म्मत दिखाएं और कार्तिकेय सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।
हम उम्मीद करते हैं कि पटना उच्च न्यायालय इस पर गंभीरता से ध्यान देगा। नीतीश कुमार जी कुछ तो हिम्मत दिखाइए। मैं अपेक्षा करता हूं कि कार्तिकेय सिंह को बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए: बिहार के क़ानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के वारंट पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद pic.twitter.com/CUrRJB3A4g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





