भारत

नीतीश कुमार ने जेडीयू की नई टीम का किया गठन

Nilmani Pal
22 April 2026 2:33 PM IST
नीतीश कुमार ने जेडीयू की नई टीम का किया गठन
x

दिल्ली। नीतीश कुमार ने जेडीयू की नई टीम का गठन किया है. ऐसे में जनता दल (यूनाइटेड) ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है. संजय कुमार झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है.

जेडीयू ने चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पूर्व सांसद हैं. सांसद आलोक सुमन को एक बार फिर से कोषाध्यक्ष बनाया गया है. अशोक चौधरी और श्याम रजक को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. पार्टी में 12 राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं.

Next Story