भारत

नालंदा में नीतीश कुमार ने गिनाई अपनी उपलब्धियां, 10 लाख नौकरी देने का किया वादा

jantaserishta.com
27 May 2024 3:49 PM IST
नालंदा में नीतीश कुमार ने गिनाई अपनी उपलब्धियां, 10 लाख नौकरी देने का किया वादा
x

फाइल फोटो

नालंदा: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को हिलसा विधानसभा क्षेत्र के जोगीपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार, जदयू नेता ललन सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाईं और आगे 10 लाख रोजगार देने का वादा किया।
जनसभा के दौरान मंच से नालंदा लोकसभा सीट से एनडीए समर्थित उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में वोट देने की अपील की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नालंदा से हमारा संबंध बहुत पुराना है। साल 2005 से एनडीए के साथ मिलकर बिहार के विकास की यात्रा शुरू करने का काम किया था। हमने राजगीर में भी विकास करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि साल 2005 के पहले बिहार में कोई विकास का काम नहीं दिख रहा था। केंद्र में जब हम मंत्री थे उस समय नालंदा की गलियों में पैदल घूमा करते थे। इलाके में कहीं भी चलने के लिए रास्ता भी नहीं था। शिक्षा, स्वास्थ्य, पटवन, जीविका के क्षेत्र में हमने काम किया। हमने हिंदू-मुस्लिम की लड़ाई को बंद किया और अल्पसंख्यकों के लिए भी बहुत सारे काम किए।
उन्होंने लालू यादव के जंगल राज का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2005 के पहले लालू यादव का आतंक था। शाम सात बजे के बाद लोग घरों से निकलते नहीं थे। हमारी सरकार आने के बाद हमने हर क्षेत्र में काम किया है। अगले चुनाव से पहले दस लाख रोजगार देंगे।
बता दें, नालंदा लोकसभा सीट में आखिरी चरण में एक जून को वोट डाले जाएंगे। इस सीट से एनडीए ने जदयू के कौशलेंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाया है। वह चौथी बार चुनावी मैदान में हैं और जीत का चौका लगाने की तैयारी में हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन ने इस सीट से भाकपा माले के संदीप सौरभ को प्रत्याशी बनाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story