भारत

नीतीश कुमार को चुना गया NDA का नेता, कल लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

jantaserishta.com
15 Nov 2020 1:31 PM IST
नीतीश कुमार को चुना गया NDA का नेता, कल लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ
x
फाइल फोटो 
>नीतीश कुमार फिर बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, सुशील मोदी डिप्टी सीएम.

पटना में एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार को एक बार फिर से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है. इस तरह से नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के सीएम बनेंगे. केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम की घोषणा की. एनडीए की इस बैठक में सभी चार घटक दल मौजूद रहे. इस बार चुनाव में एनडीए में शामिल बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी के 125 विधायक चुने गए हैं.

नीतीश कुमार थोड़ी देर में राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार कल सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

इससे थोड़ी देर पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी नेता सुशील मोदी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय एक कार में सवार होकर सीएम आवास पहुंचे. यहीं पर एनडीए की मीटिंग हो रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story