भारत

नीतीश कुमार ने जेडीयू तोड़ने की एनडीए को दी चुनौती, VIDEO

jantaserishta.com
2 Oct 2023 4:33 PM IST
नीतीश कुमार ने जेडीयू तोड़ने की एनडीए को दी चुनौती, VIDEO
x
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए को चुनौती दी है कि अगर उनमें हिम्मत है तो वो जेडीयू तोड़ कर दिखाएं। एनडीए के कुछ नेता दावा कर रहे थे कि जेडी-यू जल्द 'टूट' जाएगी। कुमार ने पटना में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा, “ये बेतूका बयान है जिसका कोई मतलब नहीं है। अगर भाजपा में हिम्मत है, तो जद-यू को तोड़ कर दिखाए।”
इससे पहले, आरएलजेडी के उपेंद्र कुशवाहा, बिहार बीजेपी प्रमुख सम्राट चौधरी, जीतन राम मांझी और अन्य नेताओं ने दावा किया था कि जेडी-यू जल्द ही दो हिस्सों में टूट जाएगा - एक हिस्सा बीजेपी के पास जाएगा और दूसरा हिस्सा राजद के पास जाएगा। नीतीश कुमार के बयान के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि बीजेपी को जेडीयू को तोड़ने की जरूरत नहीं है। नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को राज्य का मुख्यमंत्री बनाएं और फिर देखें क्या होता है।
प्रसाद ने कहा, “महागठबंधन बनाने के दौरान ऐसी चर्चा थी कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के बीच एक डील हुई है कि तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाया जा सकता है और नीतीश कुमार पूरे महागठबंधन के बैकअप के साथ केंद्रीय राजनीति में जाएंगे।”
प्रसाद ने कहा, “अब, तथाकथित महागठबंधन के नेता उन्हें कोई वैलू नहीं दे रहे हैं। वह न तो विपक्षी दलों के संयोजक बने और न ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार। नीतीश कुमार की कोशिशें नाकाम रहीं और इसका असर बिहार पर भी पड़ रहा है। तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएं और देखें कि जद-यू का क्या होता है।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story