भारत
नीतीश लाचार मुख्यमंत्री, सत्ता में धृतराष्ट्र की तरह बैठे हैं: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
jantaserishta.com
20 Jan 2023 3:08 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें देश का सबसे लाचार मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता में वे धृतराष्ट्र की तरह बैठे हैं। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उनसे जब जदयू के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी के बयान के संदर्भ में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई देश तोड़ने की बात करेगा या सांप्रदायिक तनाव फैलाने की बात करेगा तो उसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि ये टुकड़े टुकड़े गैंग या राजनीतिक दल हिंदुओं को अपमानित करने को लेकर श्रीरामचरितमानस पर बयान तो दे सकते हैं लेकिन इनकी हिम्मत नही की कुरान पर टिप्पणी कर दे।
उन्होंने नीतीश कुमार को लाचार मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि वे सत्ता में धृतराष्ट्र की तरह बैठे हैं और बिहार में समाजिक तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने रामचरितमानस पर शिक्षामंत्री के विवादित बयान पर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू जिस बयान को गलत बता रही है, उस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री जवाब नहीं देते हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सबसे लाचार और कमजोर मुख्यमंत्री हैं, नहीं तो वह नौटंकी कर रहे हैं। क्योंकि कोई अगर मुख्यमंत्री की बात नहीं मान रहा है तो उनको हटा दिया जाना चाहिए। जिस बयान को खुद नीतीश कुमार और उनकी पार्टी गलत मान रही है उसके बाद भी कोई उनकी बात नहीं मान रहा है तो उसे हटा दिया जाना चाहिए, नहीं तो यह मैं यह मानूंगा कि यह नीतीश कुमार की सह पर हो रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





