भारत
नीतीश ने विधान परिषद चुनाव के लिए भरा पर्चा, एनडीए के नेता रहे मौजूद
jantaserishta.com
5 March 2024 1:15 PM IST

x
नीतीश ने विधान परिषद चुनाव के लिए भरा पर्चा, एनडीए के नेता रहे मौजूद
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को पर्चा दाखिल कर दिया। उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। नीतीश जदयू के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। जदयू की ओर से खालिद अनवर ने भी नामांकन पत्र भरा।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। नीतीश के पर्चा भरने के मौके पर दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे।
बिहार में विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव होना है, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। 21 मार्च को इन सीटों के लिए मतदान होगा। सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है। विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होनेवाला है उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संजय झा, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा के शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जदयू नेता खालिद अनवर, रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं।
Tagsमुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारबिहार विधान परिषदChief Minister Nitish KumarNitish KumarBihar Legislative Council
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





