भारत
ओडिशा रेल हादसे पर सीएम नीतीश ने जताया दुख, बिहार भाजपा ने रद्द किए कार्यक्रम
jantaserishta.com
3 Jun 2023 1:57 PM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर जिले में बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इधर, रेल हादसे के बाद बिहार भाजपा ने शनिवार को सारे कार्यक्रम को रद्द कर दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना में लोगों की मृत्यु को अत्यंत दुखद बताया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री इस दुखद घटना से मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है एवं दुख की इस घड़ी में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
इधर, भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी इस रेल हादसे पर मर्माहत हैं। चौधरी ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायल के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने बताया बिहार भाजपा के शनिवार के सभी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा के कार्यक्रम चल रहे हैं।
Tagsबिहार भाजपाओडिशा रेल हादसामुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारबालासोरबालासोर रेल हादसाBihar BJPOdisha Rail AccidentChief Minister Nitish KumarNitish KumarBalasoreBalasore Rail Accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





