
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार की शाम एक ईट भट्टे की चिमनी में विस्फोट होने से 7 मजदूरों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। घटना की जानकारी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दुख जताया। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर प्रभावित परिवारों को यह क्षति सहन करने की शक्ति दे। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी घायलों को अच्छा इलाज मिले।
बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के रामगढ़वा में चिमनी के विस्फोट से कई लोगों की मृत्यु तथा कई लोग घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
उन्होंने पीएम का आभार जताते हुए कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र की इस अप्रिय दुर्घटना का त्वरित संज्ञान लेने के लिए प्रधानमंत्री का आभार।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





