भारत
नीतीश ने पद्मश्री पाने वाले आनंद, कपिल देव, सुभद्रा को दी बधाई
jantaserishta.com
26 Jan 2023 10:57 AM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मश्री सम्मान पाने वाले चर्चित शिक्षण संस्थान सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार सहित राज्य की तीन हस्तियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री ने मधुबनी की सुभद्रा देवी और नालंदा के कपिल देव प्रसाद को कला के क्षेत्र में तथा पटना के आनंद कुमार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने की घोषणा पर प्रसन्नता जाहिर की है।
नीतीश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, बिहार के मधुबनी की सुभद्रा देवी को कला के क्षेत्र में, नालंदा के कपिल देव प्रसाद को कला के क्षेत्र में तथा पटना के आनंद कुमार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार पाने वाले नामों का एलान कर दिया गया था। इस वर्ष 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार दिये जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





