भारत

नीतीश कैबिनेट का विस्तार जल्द

Nilmani Pal
7 Sep 2024 1:50 AM GMT
नीतीश कैबिनेट का विस्तार जल्द
x

पटना patna news। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के दौरान शुक्रवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। nitish cabinet

दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान राज्य में मंत्रिमंडल में नए मंत्री बनाए जाने को लेकर भी चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक निकट भविष्य में बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। राज्य में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले एक बार कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट से सीधे सीएम नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बिहार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में चल रही योजनाओं को लेकर विमर्श हुआ। साथ ही आने वाले दिनों में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी दोनों में बातचीत हुई। इसके अलावा कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की गई। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा के अलावा जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद रहे।


Next Story