
x
पटना: बिहार में आज शाम 6.30 बजे कैबिनेट विस्तार होना है. सूत्रों के मुताबिक इससे पहले बीजेपी ने बिहार यूनिट के पास मंत्रीपद की शपथ लेने जा रहे विधायकों की लिस्ट भेज दी है. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाह रही है.
सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले BJP कोई नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है. सीएम नीतीश कुमार भी चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार हो जाए.
थोड़ी देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह
बीजेपी से 12 और जेडीयू से 9 मंत्री शपथ लेंगे.
ये नेता पहली बार बनेंगे मंत्री
नीतीश कैबिनेट में बीजेपी से चार नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है. इसमें सुरेंद्र मेहता, दिलीप जायसवाल, कृ्ष्णनंदन पासवान और केदार गुप्ता का नाम शामिल हैं. इनके अलावा 8 अन्य विधायक एवं एमएलसी भी बीजेपी से मंत्री बनाए जा रहे हैं, जो पहले भी कैबिनेट में रह चुके हैं. वहीं, जेडीयू से सभी पुराने चेहरों को ही मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





