भारत

बिहार में निमार्णाधीन पुल गिरने पर सीएम नीतीश ने मानी गलती, कहा- ठीक से नहीं बन रहा था

jantaserishta.com
5 Jun 2023 12:04 PM IST
बिहार में निमार्णाधीन पुल गिरने पर सीएम नीतीश ने मानी गलती, कहा- ठीक से नहीं बन रहा था
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार में खगड़िया के अगुवानी और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहे फोरलेन महासेतु के तीन पिलर और चार सुपर स्ट्रक्चर के नदी में समा जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी विभाग की गलती मानी है। उन्होंने सोमवार को साफ तौर पर कहा कि ठीक से नहीं बन रहा था तभी तो गिर जा रहा है। पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान पुल गिरने से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि भागलपुर में जो हुआ है, कुछ समय पहले भी हुआ था। उसी समय हमने कहा कि ऐसा क्यों हुआ।
उन्होंने कहा कि रविवार को फिर से पुल गिरा है। उन्होंने इसे तकलीफदेह बताते हुए कहा कि पुल गिरने की खबर के बाद तुरंत हमने विभाग के सभी अधिकारियों से कहा कि जाकर देख लीजिए और तुरंत एक्शन लीजिए। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा, यह कोई तरीका नहीं है अब तक तो इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। अगर समय पर हो गया रहता तो क्यों ऐसी खबर आती। हमको बहुत तकलीफ हुई है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, पुल ठीक से नहीं बना रहा है तभी गिर जा रहा है। अगर ठीक से बनाया होता तो कैसे गिर जाता। अगर समय पर तैयार हो जाता तो लोगों को कितनी खुशी होती। रविवार की शाम बिहार में खगड़िया के अगुवानी और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहे फोरलेन महासेतु के तीन पिलर और चार सुपर स्ट्रक्च र टूटकर नदी में समा गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story