भारत

नितिन नवीन का शुक्रवार को जयपुर दौरा, सांगठनिक बैठकों, युवा संवाद समेत अन्य कार्यक्रमों में लेंगे भाग

jantaserishta.com
24 Sept 2026 4:03 PM IST
नितिन नवीन का शुक्रवार को जयपुर दौरा, सांगठनिक बैठकों, युवा संवाद समेत अन्य कार्यक्रमों में लेंगे भाग
x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 25 सितंबर (शुक्रवार) को राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक अत्यंत महत्वपूर्ण सांगठनिक एवं सेवा प्रवास पर रहेंगे। नितिन नवीन अपने इस विस्तृत एक दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वच्छता अभियान में सम्मिलित होकर श्रमदान करेंगे और राज्य के शीर्ष जनप्रतिनिधियों एवं सांगठनिक संयोजकों के साथ उच्च-स्तरीय रणनीति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा युवाओं के साथ विशेष संवाद करेंगे।
प्रवास की शुरुआत में नितिन नवीन सुबह 7:30 बजे जयपुर स्थित प्रसिद्ध अल्बर्ट हॉल, राम निवास गार्डन में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेंगे और स्वयं श्रमदान कर 'सेवा कार्य' करेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे, जहां वे प्रदेश के माननीय सांसदों, विधायकों, संभाग प्रभारियों व सह-प्रभारियों तथा आगामी पंचायती राज चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे और चुनावी रणनीतियों व सांगठनिक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
इसके बाद दोपहर 12:30 बजे नितिन नवीन एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पावन जयंती के पावन अवसर पर आयोजित 'निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन' में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे और राज्य भर से आए स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। जन प्रतिनिधियों, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों और लगभग 50,000 पार्टी कार्यकर्ताओं के उपस्थित रहने की उम्मीद है।
शाम के वक्त 5:15 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां वे आयोजित विशाल 'युवा संवाद' कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से नितिन नवीन प्रदेश भर से आए प्रबुद्ध छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे, उनके विचारों को सुनेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर अपना ओजस्वी मार्गदर्शन देंगे।
बता दें कि इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य महासचिव (संगठन) अजय कुमार सहित राज्य के प्रमुख नेता सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story